{"_id":"694276f1ac8540a7b107741e","slug":"bettiah-bihar-news-bank-employee-stabbed-and-robbed-in-bettiah-police-investigation-today-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-3743599-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: घर लौट रहे बैंक कर्मी से चाकू मारकर लूट; बदमाश बाइक, मोबाइल, नकदी और चेन छीनकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: घर लौट रहे बैंक कर्मी से चाकू मारकर लूट; बदमाश बाइक, मोबाइल, नकदी और चेन छीनकर हुए फरार
Wed, 17 Dec 2025 09:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 09:18 PM IST
सार
Bettiah Crime: जमुनिया–मटियरिया मार्ग पर मौजामाई के पास बैंक कर्मी विकास कुमार मिश्रा से चाकू मारकर लूट की गई। बदमाश बाइक, मोबाइल, नकदी और चेन लेकर फरार हो गए। घायल को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी चंपारण के जमुनिया–मटियरिया मार्ग पर मौजामाई के समीप मंगलवार देर शाम लूट की एक सनसनीखेज घटना हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक से घर लौट रहे एक युवक को तीन बदमाशों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
ओवरटेक कर रोका, बाइक देने से इनकार पर हमला
बताया गया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने युवक की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक देने से इनकार करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले के बाद बदमाश युवक की बाइक, मोबाइल फोन, नकदी और गले की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान
घायल युवक की पहचान जयप्रकाश नारायण मिश्र के पुत्र विकास कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विकास बैंक के एटीएम विभाग में कार्यरत हैं और मंगलवार को बेतिया से होंडा एसपी साइन बाइक से अपने गांव जमुनिया लौट रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढे़ं- Bihar: सीवान से जुड़ी संपत्तियों पर NIA की कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध कमाई से खरीदी गई जमीनें अटैच
इलाज के लिए बेतिया रेफर
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल विकास को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
पुलिस जांच और छापामारी शुरू
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापामारी शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस वारदात के बाद से जमुनिया–मटियरिया मार्ग और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग देर शाम आवाजाही को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन