फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attack on police team that went to remove encroachment police investigation Bettiah bihar

Bihar: बेतिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, प्रशासनिक टीम पर हमला; महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायल

Sat, 23 May 2026 06:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 06:21 PM IST
सार

Bihar: बेतिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम पर हमला हो गया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर दोबारा अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Attack on police team that went to remove encroachment police investigation Bettiah bihar
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया नगर निगम प्रशासन द्वारा शनिवार को शहर के हॉस्पिटल रोड से मित्रा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुटी थी। इसी दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल के आवास के बाहर बनी सीढ़ी को भी तोड़ दिया गया।

विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के दौरान अचानक भड़का विरोध
अभियान के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ अतिक्रमणकारियों ने प्रशासनिक टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी तथा नगर निगम कर्मचारी जूलूम साह घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कई वरिष्ठ अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम सदर विकास कुमार, सदर एसडीपीओ अजीत कुमार, यातायात डीएसपी अतनु दत्ता, नगर निगम के अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोबारा अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थाने से 500 मीटर दूर युवती पर बरसी गोलियां! सीतामढ़ी में फायरिंग से मची दहशत, मौके से मिला बड़ा सुराग

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति जल्द सामान्य हो गई। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed