{"_id":"6a116cd1e75b91f517048692","slug":"sitamarhi-girl-fired-upon-near-police-station-loaded-magazine-recovered-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1241-4313639-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: थाने से 500 मीटर दूर युवती पर बरसी गोलियां! सीतामढ़ी में फायरिंग से मची दहशत, मौके से मिला बड़ा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: थाने से 500 मीटर दूर युवती पर बरसी गोलियां! सीतामढ़ी में फायरिंग से मची दहशत, मौके से मिला बड़ा सुराग
Sat, 23 May 2026 05:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:55 PM IST
सार
Bihar: सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवती घायल हुई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से लोडेड मैगजीन बरामद की है और मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शनिवार को नगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित इंदिरानगर में एक युवती पर घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस दुस्साहसिक घटना में युवती बाल-बाल बच गई, हालांकि वह आंशिक रूप से घायल हुई है। पिछले चार दिनों के भीतर जिले में हुई पांच हत्याओं के बाद इस नई वारदात से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
कॉलेज के पास घात लगाकर की गई फायरिंग
यह सनसनीखेज घटना नगर थाना क्षेत्र के रघुनाथ झा कॉलेज के पास की है। पीड़िता की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के सिराही गांव निवासी राकेश सिंह की पुत्री आंचल कुमारी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंचल जैसे ही कॉलेज के समीप पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे देखते ही कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी और गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के बाजार और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
घायल युवती का अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल आंचल को इलाज के लिए आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दिनदहाड़े और वह भी थाने के इतने करीब गोलीबारी की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल से लोडेड मैगजीन बरामद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से कारतूसों से भरी एक लोडेड मैगजीन बरामद की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें: पासपोर्ट वेरिफिकेशन में हुई गलती! दो पुलिस अफसरों पर CJM कोर्ट में चलेगा मामला, JJ Board ने दिया आदेश
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।