फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news A young man stabbed to death with a knife police investigation today news in hindi

Bihar News: अपराधियों ने युवक को चाकू गोदकर मार डाला, स्कूल परिसर में मिला खून से लथपथ शव

Fri, 23 May 2025 10:05 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 10:05 AM IST
सार

Bihar Crime News: परिजनों का कहना है कि साजिश के तरह उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
Bettiah bihar news A young man stabbed to death with a knife police investigation today news in hindi
मिट्ठू कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पखनाहा प्रोजेक्ट हाई स्कूल के प्रांगण में एक युवक का शव मिला। शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी मदन साह के पुत्र मिट्ठू कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह जब कुछ लोग स्कूल परिसर की ओर गए तो देखा कि मैदान में युवक खून से लथपथ पड़ा है। पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों और स्थानीय पुलिस को दी गई। थोड़ी ही देर में बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा- चाकूबाजी की घटना, जांच जारी
थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच में युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला चाकूबाजी का प्रतीत होता है, इसमें युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप- रंजिश में की गई हत्या
परिजनों ने हत्या के पीछे किसी पूर्व रंजिश की आशंका जताई है। मिठू के एक करीबी ने बताया कि वह गुरुवार की शाम को घर से निकला था और रात में वापस नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता था कि वह कहां गया है। सुबह जब स्कूल परिसर से उसका शव मिला, तो हमारे होश उड़ गए। उसके शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे जख्म हैं। यह साफ-साफ हत्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद पखनाहा गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्या के रहस्य से पर्दा उठा लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थानास्तर पर एक विशेष टीम भी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed