फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news A house burnt to ashes in a fire today news in hindi police investigation

Bihar News : आग में झुलसे सपने, शादी से पहले जल गया घर; बेटी के अरमान हुए राख प्रशासन से मदद की अपील

Tue, 16 Dec 2025 01:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Dec 2025 01:44 PM IST
सार

पश्चिमी चंपारण के सरिसवा बाजार में भीषण आग लगने से एक परिवार का घर जलकर खाक हो गया। शादी से पहले बेटी के सपने, कपड़े, गहने और नकदी सब कुछ आग में नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है और प्रशासन से मदद की आस लगाए बैठा है।

विज्ञापन
Bettiah bihar news A house burnt to ashes in a fire today news in hindi police investigation
आगलगी मे धूं-धूंकर जलता घर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के सरिसवा बाजार में उस रात आग ने सिर्फ घर नहीं जलाए, बल्कि एक बेटी के जीवन का सबसे खूबसूरत सपना भी राख कर दिया। इसी महीने की 19 तारीख को जिस घर से शहनाइयों की गूंज उठनी थी, वहां अब सन्नाटा, राख और सिसकियां पसरी हुई हैं। असगर देवान की बेटी की शादी की तैयारियों से सजा आंगन चंद पलों में ही मातम में बदल गया।

विज्ञापन

शादी के लिए संभालकर रखे गए कपड़े, गहने, बर्तन और जरूरी सामान सब कुछ आग की लपटों में समा गया। जिन संदूकों में बेटी के सपने सहेजे गए थे, वे अब काले पड़े लोहे और राख के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। परिवार के अनुसार, शादी के लिए जुटाई गई नगद राशि भी आग की भेंट चढ़ गई।

विज्ञापन

सबसे दर्दनाक मंजर तब सामने आया, जब बेटी जले हुए घर के एक कोने में बैठकर अपने अरमानों के बिखरे अवशेष तलाशती नजर आई। मां की गोद में सिर रखकर उसकी खामोश सिसकियां हर किसी का दिल चीर रही थीं। पिता की आंखों में आंसू थे, लेकिन उनसे भी ज्यादा लाचारी और बेबसी साफ झलक रही थी। तारीख नजदीक है और सवाल यही है कि अब शादी कैसे होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही रात ने सब कुछ उजाड़ कर रख दिया
आठ भाइयों के इस संयुक्त परिवार में शादी को लेकर महीनों से खुशियों की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजे जा चुके थे और घर में रौनक लौट आई थी, लेकिन एक ही रात ने सब कुछ उजाड़ कर रख दिया। आग ने सिर्फ मकान नहीं जलाया, बल्कि भरोसे, उम्मीदें और भविष्य को भी झुलसा दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?



दमकल और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक डोली उठने से पहले ही घर जलकर खाक हो चुका था। आज पूरा परिवार सदमे में है और आंगन में पसरा सन्नाटा हर गुजरने वाले को झकझोर देता है।

प्रशासन ने दिलाया मदद का भरोसा
प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिलाया है, लेकिन सरिसवा बाजार की यह घटना अब एक बड़ा सवाल बनकर खड़ी है। क्या समय पर मिलने वाली मदद उस बेटी की अधूरी रह गई शादी की खुशियों को फिर से लौटा पाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed