फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Action on rebellion in BJP: Abodh Sah from Kudhni expelled from the party for 6 years

Bihar: भाजपा ने बगावत पर चलाया अनुशासन का डंडा, कुढ़नी विधानसभा से नेता अबोध साह 6 साल के लिए निष्कासित

Sat, 01 Nov 2025 10:14 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 10:14 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा से भाजपा नेता अबोध साह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञापन
Action on rebellion in BJP: Abodh Sah from Kudhni expelled from the party for 6 years
भाजपा नेता अबोध साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी पार्टी के एक नेता को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट (संख्या 93) से भाजपा नेता अबोध साह अपने ही पार्टी के निवर्तमान विधायक और मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के खिलाफ मैदान में उतर आए थे और लगातार उनके खिलाफ प्रचार-प्रसार कर रहे थे। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए अबोध साह पर कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अबोध साह भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री के पद पर थे, इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। पार्टी ने उनके खिलाफ “दल विरोधी गतिविधियों” और “अनुशासनहीन आचरण” का हवाला देते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार, अबोध साह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे, लेकिन इस बार केदार प्रसाद गुप्ता को टिकट मिलने से नाराज चल रहे थे। टिकट न मिलने के बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करते हुए पार्टी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। भाजपा ने सख्त रुख अपनाते हुए अबोध साह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed