{"_id":"662f477d566963405a0d6c3b","slug":"17-year-old-student-murdered-and-body-thrown-in-the-forest-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitamarhi: 17 वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, पुलिस जांच में जुटी; आरोपी गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitamarhi: 17 वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को जंगल में फेंका, पुलिस जांच में जुटी; आरोपी गिरफ्त से दूर
Mon, 29 Apr 2024 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:38 PM IST
सार
Sitamarhi: सीतामढ़ी में एक 17 वर्षीय छात्र की निर्मम हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया। उक्त घटना जिले के भिट्ठा मोड़ थाना क्षेत्र के रातो नदी स्थित जंगल की है। जहां उक्त छात्र की धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जिले के भिट्ठामोड़ थाना क्षेत्र के श्रीखण्डी भिट्ठा पुर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 1 के निवासी जय कुमार के 17 वर्षीय पुत्र इंद्रदेव कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
17 वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को जंगल में फेंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार छात्र इंद्रदेव कल शाम से ही घर से लापता था। आज सुबह उसका शव पुल के नीचे से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी अज्ञात अपराधियों द्वारा धरदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं बदमाशों ने हत्या कर रातों पुल से डेढ़ सौ मीटर दक्षिण एक गाछी में शव को फेंक दिया गया। घटना का पता तब चला जब कुछ लोग टहल रहे थे। इसी दौरान उसकी नजर लावारिस अवस्था में शव पर पड़ी।
विज्ञापन
जिसके बाद उक्त खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर भिट्ठामोड़ थानाध्यक्ष रविकांत कुमार और सशस्त्र सीमा बल के कंपनी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया गया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में भिट्ठामोड़ थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ अपराधी को जल्द पकड़ने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल अज्ञात अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लेकर पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक के पिता पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सूत्रों के मानें तो मृतक गलत नशे का आदि था।
विज्ञापन