{"_id":"6133cf1b8ebc3e5ad7330676","slug":"muzaffarpur-the-strange-statement-of-deputy-chief-minister-renu-devi-says-most-of-the-floods-in-bihar-are-artificial","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर : उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी का अटपटा बयान, कहा- बिहार में ज्यादातर बाढ़ आर्टिफिशियल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर : उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी का अटपटा बयान, कहा- बिहार में ज्यादातर बाढ़ आर्टिफिशियल
Sun, 05 Sep 2021 02:18 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:18 AM IST
सार
समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में आर्टिफिशियल बाढ़ ज्यादा है।
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी
- फोटो : twitter
विस्तार
बिहार राज्य के कुछ जिले पिछले कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है। हर वर्ष यहां बाढ़ आती है और बड़ी संख्या में इससे लोग प्रभावित होते है। इस बीच बाढ़ के हालात और इससे बनने वाली परिस्थितियों के बारे में मुजफ्फरपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बिहार में आने वाली बाढ़ को आर्टिफिशियल करार दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य को नेपाल सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। वहीं जल संसाधन मंत्री ने कहा है हम इस समय हम बांध की रखरखाव पर ज्यादा काम कर रहे हैं। हर विभाग को अलर्ट किया गया है। टूटी पुलिया को तुरंत बना देने के लिए एक दूसरे से समन्वय हो रहा है।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में तो आर्टिफिशियल बाढ़ ज्यादा है। राज्य को सबसे ज्यादा नेपाल देश प्रभावित करता है उसके लिए भी सरकार के स्तर से बातचीत की जा रही है। कहीं सड़क धंस रही है तो कहीं पुल-पुलिया टूट रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ के मद्देनजर सभी विभागों में समन्वय से अच्छा कार्य किया जा रहा है। बाढ़ से ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।