फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: The strange statement of Deputy Chief Minister Renu Devi, says most of the floods in Bihar are artificial

मुजफ्फरपुर : उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी का अटपटा बयान, कहा- बिहार में ज्यादातर बाढ़ आर्टिफिशियल

Sun, 05 Sep 2021 02:18 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Sep 2021 02:18 AM IST
सार

समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में आर्टिफिशियल बाढ़ ज्यादा है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur: The strange statement of Deputy Chief Minister Renu Devi, says most of the floods in Bihar are artificial
उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी - फोटो : twitter

विस्तार

बिहार राज्य के कुछ जिले पिछले कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है। हर वर्ष यहां बाढ़ आती है और बड़ी संख्या में इससे लोग प्रभावित होते है। इस बीच बाढ़ के हालात और इससे बनने वाली परिस्थितियों के बारे में मुजफ्फरपुर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक के बाद उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बिहार में आने वाली बाढ़ को आर्टिफिशियल करार दे दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार राज्य को नेपाल सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। वहीं जल संसाधन मंत्री ने कहा है हम इस समय हम बांध की रखरखाव पर ज्यादा काम कर रहे हैं। हर विभाग को अलर्ट किया गया है। टूटी पुलिया को तुरंत बना देने के लिए एक दूसरे से समन्वय हो रहा है। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में तो आर्टिफिशियल बाढ़ ज्यादा है। राज्य को सबसे ज्यादा नेपाल देश प्रभावित करता है उसके लिए भी सरकार के स्तर से बातचीत की जा रही है। कहीं सड़क धंस रही है तो कहीं पुल-पुलिया टूट रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सभी विभागों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ के मद्देनजर सभी विभागों में समन्वय से अच्छा कार्य किया जा रहा है। बाढ़ से ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed