{"_id":"5bb55870867a557ed0492a63","slug":"muzaffarpur-shelter-home-cbi-gets-a-hellfire-due-to-brajesh-s-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: सीबीआई को ब्रजेश के ड्राइवर की निशानदेही में मिला नरकंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम: सीबीआई को ब्रजेश के ड्राइवर की निशानदेही में मिला नरकंकाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले में अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले की जांच कर रही सीबीआई को सिकंदरपुर के श्मशान घाट में खुदाई के दौरान नरकंकाल मिला है। मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर की निशानदेही पर जेसीबी से की जा रही खुदाई में मिले इस नरकंकाल की जांच के लिए सीबीआई नमूने जुटा रही है।
विज्ञापन
बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड में गिरफ्तार ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर विजय की निशानदेही पर हुई खुदाई में मिले नरकंकाल को सीबीआई ने कब्जे में लिया है और उसे जांच के लिए भेजने की तैयारी में है। मौके पर सीबीआई की टीम के साथ आरोपी ब्रजेश ठाकुर का ड्राइवर विजय भी मौजूद था। वैसे इस संदर्भ में पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि बालिका गृह में लड़कियों की हत्या के बाद उन्हें दफनाने की जानकारी बालिका गृह की लड़कियों ने ही दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद सीबीआई को रिमांड अवधि में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। सितंबर में ही कोर्ट ने इस केस के चार आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ा दी थी। अदालत ने हाल ही में गिरफ्तार की गईं बाल संरक्षण इकाई की निलंबित सहायक निदेशक रोजी रानी सहित मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के करीबी गुड्डू कुमार, विजय कुमार तिवारी और संतोष कुमार चारों आरोपियों की रिमांड 28 सितंबर तक लिए बढ़ाई थी।
विज्ञापन