{"_id":"5b6ad5064f1c1b764d8b726c","slug":"muzaffarpur-shelter-home-case-bihar-minister-manju-verma-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर कांड: बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर कांड: बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 08 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा से इस्तीफा ले लिया है। मंजू वर्मा के पति के साथ ब्रजेश ठाकुर की बातचीत का खुलासा होने के बाद इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। बुधवार की सुबह से ही मंजू वर्मा अपने सरकारी आवास पर नही थीं। कहा जाता है कि दोपहर बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास जाकर इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
बिहार के इस हाई प्रोफाइल केस में विपक्ष मंजू वर्मा के इस्तीफे की लगातार मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मामले में मंजू वर्मा का नाम आने पर कहा था कि अगर वह दोषी पाई जाएंगी तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ब्रजेश ठाकुर से मंत्री मंजू वर्मा के पति की 17 बार बातचीत हुई थी। ये खुलासा सीडीआर की जांच में हुआ था। इस मामले की जांच में लगी सीबीआई सीडीआर की पड़ताल में जुटी है। मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा के बालिका गृह में कई बार आने जाने का पहले ही खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दिए गए इस इस्तीफे से सरकार की छवि में निखार आया है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बहुत देर से यह कदम उठाया गया है और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद तो मुख्यमंत्री को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।