{"_id":"61bdf30d926b1554c60f7368","slug":"muzaffarpur-bjp-mp-says-mukesh-sahni-will-have-to-say-yogi-zindabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर: भाजपा सांसद बोले- मुकेश सहनी को कहना होगा योगी जिंदाबाद, नहीं तो विनाश तय है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर: भाजपा सांसद बोले- मुकेश सहनी को कहना होगा योगी जिंदाबाद, नहीं तो विनाश तय है
Sat, 18 Dec 2021 08:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:11 PM IST
सार
निषाद ने कहा कि वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) अध्यक्ष मुकेश सहनी यूपी में चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
मुकेश सहनी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बता दिया है। उन्होंने शनिवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि सीएम योगी के पास भारी जनाधार है। इस बार के यूपी चुनाव में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। उन्होंने मंत्री मुकेश सहनी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें योगी जिंदाबाद कहना होगा, नहीं तो उनका विनाश तय है।
विज्ञापन
मुकेश सहनी को जिद छोड़नी होगी
निषाद ने कहा कि वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) अध्यक्ष मुकेश सहनी यूपी में चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। इसलिए उन्हें चुनाव लड़ने की जिद छोड़ना पड़ेगी।भाजपा में रहना है तो योगी जिंदाबाद कहना पड़ेगा।
विज्ञापन
अजय निषाद ने सहनी से पूछा, विधानसभा चुनाव में जब उन्हें भाजपा ने 11 सीटें दी थीं तब उन्होंने कितनी सीट अपने समाज को दी। आरक्षण का मुद्दा लेकर बिहार के चुनाव में कूदे थे। अब यूपी में कूद रहे हैं। इससे कुछ नहीं होने वाला है। वे बस निषाद समाज को ठगने की राजनीति कर रहे हैं। समाज के विकास के प्रति उनकी कोई सोच नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि अभी यूपी में गृहमंत्री मौजूद थे। इस दौरान लाखों की संख्या में निषाद समाज के लोग जुटे थे। सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार बनाने पर मुहर लगाई। मुकेश सहनी का वहां पर कोई जनाधार नहीं है। वे सिर्फ आरक्षण का मुद्दा लेकर ठगने का काम कर रहे हैं।