फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur-16-year-old-missing-teenager-body-found-budhi-gandak-family-alleges-murder

बिहार: दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला 16 वर्षीय किशोर, दो दिन बाद बूढ़ी गंडक में मिला शव; हत्या का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 04:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 04:24 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से 16 वर्षीय लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर दो दिन पहले दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
muzaffarpur-16-year-old-missing-teenager-body-found-budhi-gandak-family-alleges-murder
मृत मिले लापता किशोर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में तैरता हुआ एक लापता किशोर का शव मिला है। मृतक किशोर की पहचान पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मदन शाह के पुत्र संकेत आर्य (16) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मृतक छात्र दो दिन पहले अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन


रविवार को शव मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों के आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में पुलिस और एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि संकेत दो दिन पहले ही गायब हुआ था। मृतक छात्र वर्तमान में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। 25 तारीख को वह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों को पता चला कि छात्र अपने दो दोस्तों के साथ निकला था। इसके बाद परिजनों ने 25 तारीख की रात सिकंदरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि वह अपने दो दोस्तों के साथ गया था और इसके बाद से ही गायब था। आज 27 तारीख को उसका शव बूढ़ी गंडक नदी के पास मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि संकेत की हत्या कर दी गई है और हत्या के बाद सभी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस से मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


ये भी पढ़ें- 10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

इस पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक किशोर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करता था और वह लापता था। उसका शव आज बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, उक्त किशोर को अंतिम बार अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास देखा गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed