फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   buxar-kalyan-chhatravas-students-protest-name-cutting-threat-allegation

बिहार: ‘समस्या बताने पर नाम काटने की धमकी’, छात्रावास की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

Sun, 27 Sep 2026 10:07 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 10:07 PM IST
सार

बक्सर के रामपुर केसठ स्थित कल्याण छात्रावास की व्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने रविवार को अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने भोजन, बिजली और पठन-पाठन की सुविधा को लेकर सवाल उठाए और जिला कल्याण पदाधिकारी पर शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
buxar-kalyan-chhatravas-students-protest-name-cutting-threat-allegation
नाराज छात्रों ने रविवार को अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के रामपुर केसठ स्थित कल्याण छात्रावास की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे बक्सर के अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें हटाने की मांग की।

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में बेहतर पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं रहती है। इसके अलावा आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है, जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों का आरोप है कि इन समस्याओं की शिकायत करने पर कल्याण पदाधिकारी की ओर से नाम काटने की धमकी दी जाती है। छात्रों ने छात्रावास से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर स्थित छात्रावास से छात्र पैदल बक्सर पहुंचे थे। अंबेडकर चौक पर छात्रों के सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

एसडीएम ने छात्रों से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में चलकर बैठने की अपील की, लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर मौके पर ही डटे रहे। उन्होंने एसडीएम के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए संबंधित अधिकारियों के स्तर से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed