{"_id":"33ebe8abf1353cd8a88e4f8ece791873","slug":"muslim-donate-his-land-for-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के लिए मुस्लिम ने दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के लिए मुस्लिम ने दी जमीन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Sep 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां देश में राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद कई वर्षों से चल रहा है और कोर्ट में लड़ाई जारी है वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस मंदिर मस्जिद की दीवार से ऊपर उठ चुके हैं।
विज्ञापन
धार्मिक सदभाव की मिसाल पेश करते हुए बिहार के पूर्वी चंपारण में दुनिया के सबसे ऊंचे राम मंदिर के निर्माण के लिए एक बुजुर्ग मुस्लिम ने अपनी जमीन दान दी है।
विज्ञापन
बिहार के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बनने वाले राम मंदिर के लिए जैनुल हक खान ने अपनी डेढ़ बीघा जमीन दान में दी है।
जैनुल खान ने अपनी जमीन बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल की उपस्थिति में मंदिर ट्रस्ट को सौंपी। आचार्य किशोर ने बताया कि मंदिर निर्माण का काम जल्दी शुरू होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस मंदिर को लेकर सभी वर्गों के लोगों में उत्सुकता है और कई मुस्लिम परिवार इसके लिए जमीन देना चाहते हैं।
आचार्य किशोर ने मंदिर के लिए जमीन देने वाले सभी लोगों के लिए अभार जताते हुए कहा कि मंदिर निर्माण में समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। मंदिर का निर्माण जल्द ही शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए करीब 115 एकड़ जमीन की जरूरत है।
बताया जा रहा है कि यह मंदिर देश के सभी मंदिरों कुछ अलग होगा। इसके मंडप की ऊंचाई 270 फुट होगी। सिंहासन की तरह बने एक चबूतरे पर 72 फुट के भगवान राम और सीता सहित सौ से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं होंगी।
मंदिर का निर्माण कार्य पूरे होने में पांच साल का समय लगेगा।