फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder of two including ward councilor husband in Katihar, BJP said Jungle Raj in Bihar Part-3

Bihar News : अपराधियों ने वार्ड पार्षद पति सहित दो को गोलियों से भूना, भाजपा ने कहा- बिहार में जंगलराज पार्ट-3

Thu, 18 Jan 2024 09:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Jan 2024 09:42 PM IST
सार

Bihar : मंगलवार की रात पटना में बदमाशों ने सरकार के एक अधिकारी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनको चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। और अब अपराधियों ने नगर निगम के वार्ड पार्षद पति सहित दो को गोलियों से छलनी कर दिया।

विज्ञापन
Murder of two including ward councilor husband in Katihar, BJP said Jungle Raj in Bihar Part-3
वार्ड पार्षद पति छोटू पोद्दार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कटिहार में अपराधियों ने नगर निगम के वार्ड पार्षद पति सहित दो को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनका चालक घायल हो गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक की है। मृतक की पहचान पार्षद पति छोटू पोद्दार (35) और सहयोगी प्रीतम चौधरी (32) के रूप में की गई है। गाड़ी का चालक  उदिप पोद्दार गंभीर रूप से घायल है। चालक उदिप पोद्दार को कमर में गोली लगी है।

विज्ञापन


अपराधी घेर कर अचानक करने लगे फायरिंग 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि वार्ड पार्षद पति छोटू पोद्दार प्रीतम चौधरी के साथ कोर्ट से लौट रहे थे। तभी नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक के पास बाइक सवार पांच अपराधियों ने अचानक उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी पर दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में छोटू पोद्दार और  प्रीतम चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


भाजपा ने कहा बिहार में अब जंगल राज पार्ट-3 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिगंज चौक के पास बाइक सवार पांच अपराधियों ने छोटू पोद्दार की गाड़ी को घेरकर अचानक उनपर दनादन फायरिंग करने लगे। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। अपराधियों के वहां से भागते ही स्थानीय लोग उधर दौड़ पड़े और लहूलुहान तीनों घायलों को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने छोटू पोद्दार और प्रीतम चौधरी को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में घायल गाड़ी चालक उदिप पोद्दार का कहना है कि अपराधियों ने लगभग 20 से 25 राउंड फायरिंग किया था। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में अब जंगल राज पार्ट-3 है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि कोई सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed