बिहार के नालंदा में थानेदार की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नालंदा में नगरनौसा थाने के बडिहा गांव में भूमि विवाद में गोलीबारी होने की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष अवधेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अवधेश 2009 बैच के एसओ थे।
घटनास्थल पर एक जमादार के घायल होने की भी सूचना है। थानेदार की हत्या के बाद कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और छापेमारी शुरु की।
नगरनौसा थाने के बडीहा गांव में रामउचित यादव और रवि कुमार के बीच जमीन को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें रामउचित यादव बुरी तरह से जख्मी हो गए।
रास्ते में हुई मौत
इस घटना की सूचना मिलने पर थानेदार अवधेश कुमार जवानों के साथ घटना स्थल पर
पहुंचे। वो अपने जीप से उतर ही रहे थे कि छिपे हुए अपराधियों ने उन पर
गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
गोली लगते ही उन्हें आनन फानन में नगरनौसा थाने ले जाया गया जहां से स्थानीय अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।