फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder in Nalanda, allegations on nephews: two days ago land dispute, now beaten to death with sticks and weap

नालंदा में मर्डर, भतीजों पर आरोप: दो दिन पहले जमीन का झंझट, अब डंडे-हथियार से पीटकर हत्या

Wed, 30 Nov 2022 11:41 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 30 Nov 2022 11:41 AM IST
सार

लाठी-डंडों से पिटाई और धारदार हथियार से हत्या के बाद रमेश की लाश को तालाब में फेंका गया लगता है। हत्या का आरोप मृतक रमेश के भतीजों नीरज और सूरज पर है। आरोपी युवक परिवार के साथ फरार हैं।

विज्ञापन
Murder in Nalanda, allegations on nephews: two days ago land dispute, now beaten to death with sticks and weap
रमेश केवट की लाश के पास विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले दो कट्ठे के जमीन को लेकर विवाद हुआ और अब रमेश केवट की तालाब में उपलाती लाश निकली। लाठी-डंडों से पिटाई और धारदार हथियार से हत्या के बाद रमेश की लाश को तालाब में फेंका गया लगता है। हत्या का आरोप मृतक रमेश के भतीजों नीरज और सूरज पर है। आरोपी युवक परिवार के साथ फरार हैं।

विज्ञापन

बहू ने पुलिस को बताई हत्या की वजह
बुधवार सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो रमेश केवट की लाश तालाब में उपलाती दिखी। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था, इसलिए भारी भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने परवलपुर थाना को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो मिर्जापुर गांव निवासी स्व. इंदर केवट के पुत्र रमेश केवट के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। लाश सामने आने के बाद मृतक की बहु ने आरोप लगाया कि दो कट्ठा जमीन के विवाद में सगे भतीजे नीरज और सूरज कुमार ने हत्या की है।

विज्ञापन

पुलिस भी मान रही आपसी विवाद को वजह
दो दिन पहले दो कट्ठा जमीन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। हत्या रात से सुबह के बीच कभी की गई होगी, क्योंकि रात तक वह घर में थे। परवलपुर थानाध्यक्ष रमण कुमार वशिष्ट ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया हत्या आपसी विवाद के बाद किए जाने की बात है। आरोपी युवक परिवार के साथ फरार बताए जा रहे हैं, इसलिए पुलिस इस एंगल पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed