फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   The tractor returning after immersing the Saraswati idol lost its balance

Bihar: सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे ट्रैक्टर का बिगड़ा संतुलन, गड्ढे में पलटा; दबने से तीन की मौत

Thu, 06 Feb 2025 08:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 08:37 PM IST
सार

Bihar: सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर की गति तेज हो गई, जिससे चालक ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा और वह गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार सात लोग नीचे दब गए। 
 

विज्ञापन
The tractor returning after immersing the Saraswati idol lost its balance
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के सुगिया टांड़ गांव में बुधवार रात एक बड़ी दुर्घटना हुई। सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर की गति तेज हो गई, जिससे चालक ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा और वह गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार सात लोग नीचे दब गए। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां तीन को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतकों की पहचान भजौर निवासी बबलू कुमार, कामू यादव के बेटे लिटो यादव, और सुनील तांती के बेटे प्रकाश कुमार तांती के रूप में हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक तीन की जान जा चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed