{"_id":"67bb230d0cb43d1dd30ca742","slug":"sheikhpura-news-wanted-criminal-golu-singh-with-reward-of-rs-50-000-arrested-after-encounter-with-police-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुलिस से मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी अपराधी गोलू सिंह गिरफ्तार, 19 मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुलिस से मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी अपराधी गोलू सिंह गिरफ्तार, 19 मामलों में था वांछित
Sun, 23 Feb 2025 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Feb 2025 07:01 PM IST
सार
Sheikhpura News: पुलिस ने बताया कि अपराधी गोलू सिंह के खिलाफ हत्या, लूट, बलात्कार सहित कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण वह अपने बहनोई के घर में छिपकर रह रहा था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ अपराधी गोलू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शेखपुरा में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें गोलू सिंह के पैर में गोली लगी। घायल अपराधी को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
बहनोई के घर में छिपा था कुख्यात अपराधी
बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी गोलू सिंह शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के एकाढा गांव में अपने बहनोई विनोद सिंह के घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस से रेकी कराई गई, जिससे उसके ठिकाने की पुष्टि हुई। जब एसटीएफ और पुलिस की टीम ने घेराबंदी की, तो गोलू सिंह को भनक लग गई और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ और पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें गोलू सिंह के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।
19 संगीन मामलों में था वांछित
शेखपुरा एसपी बलिराम चौधरी ने बताया कि गोलू सिंह बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव का निवासी है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, बलात्कार सहित कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण वह अपने बहनोई विनोद सिंह के घर में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
बिहार एसटीएफ और पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलू सिंह से पूछताछ की जा रही है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है।