फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Purnia MP Pappu Yadav met the family members in the Walipur double murder case

वलीपुर डबल मर्डर केस: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने परिजनों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना

Sat, 21 Jun 2025 07:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 07:49 PM IST
सार

Bihar: बिहार पुलिस महानिदेशक और लखीसराय एसपी से मांग की कि घटना में शामिल शूटरों और उन्हें संरक्षण देने वाले सफेदपोश लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे ‘जस्टिस फॉर चंदन’ अभियान के तहत सड़क से सदन तक आंदोलन छेड़ेंगे।

विज्ञापन
Purnia MP Pappu Yadav met the family members in the Walipur double murder case
सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के वलीपुर गांव में हुए डबल मर्डर केस को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना की कड़ी निंदा करते हुए बिहार सरकार व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


सांसद यादव ने कहा कि लखीसराय जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुछ लोग, जमीन माफिया, शराब तस्कर और अपराधी आपस में गठजोड़ कर अपराध को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वलीपुर की घटना इसी मिलीभगत और प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट उदाहरण है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 जून की रात वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पप्पू यादव ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड ने लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को कठघरे में खड़ा कर दिया है। यदि एक निर्वाचित मुखिया और वार्ड सदस्य सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम की सीवान रैली पर विधायक बच्चा पांडेय का हमला, कहा- जुमलों की रैली थी, सिवान को कुछ नया नहीं मिला

उन्होंने बिहार पुलिस महानिदेशक और लखीसराय एसपी से मांग की कि घटना में शामिल शूटरों और उन्हें संरक्षण देने वाले सफेदपोश लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे ‘जस्टिस फॉर चंदन’ अभियान के तहत सड़क से सदन तक आंदोलन छेड़ेंगे। सांसद ने मृतक मुखिया की पत्नी से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हम इस संघर्ष में आपके साथ हैं। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य में आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed