फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nephew shot his uncle in a land dispute

Bihar Crime: बेगूसराय में खौफनाक वारदात, जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली; हालत गंभीर

Mon, 27 Oct 2025 09:46 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2025 09:46 AM IST
सार

Bihar Crime: घटना की सूचना मिलते ही तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने जमीन विवाद के कारण ही यह गोलीकांड हुआ है।

विज्ञापन
Nephew shot his uncle in a land dispute
अस्पताल में मौजूद सभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले से छठ पर्व के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बछवारा थाना क्षेत्र के विष्णुपुर दियारा में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के सम्शीपुर वार्ड संख्या-3 निवासी 50 वर्षीय राम प्रताप राय के रूप में हुई है। उन्हें गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

जमीन विवाद पुराना, पहले भी हो चुकी है मारपीट
जानकारी के अनुसार, परिवार के बीच जमीन को लेकर पिछले वर्ष से ही विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी और मामला बछवारा थाना में दर्ज कराया गया था। बताया जाता है कि रविवार सुबह पुलिस ने राम प्रताप राय के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर थाने ले गई थी। राम प्रताप राय अपने बेटों को छुड़ाने के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके भतीजे और उसके साथियों ने घेरकर उन पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: महापर्व छठ को लेकर बेगूसराय प्रशासन अलर्ट, 160 घाटों पर तैनात दंडाधिकारी; जारी हुई गाइडलाइन 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया– पुराना विवाद ही वजह
घटना की सूचना मिलते ही तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चल रहे पुराने जमीन विवाद के कारण ही यह गोलीकांड हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। छठ जैसे पवित्र पर्व के दौरान हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed