फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News Dispute between two parties over fishing fight broke out while waving weapons

Munger News: मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हथियार लहराते हुए हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Feb 2024 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हथियार लहराते हुए  वीडियो वायरल हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Munger News Dispute between two parties over fishing fight broke out while waving weapons
हथियार लहराते हुए हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में सफियासराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत डकरा पुल स्थित जलकर के पास मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। वहीं, एक पक्ष से कट्टा लहराते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो 31 जनवरी की बताई जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लेकर लहराते देखा जा रहा है। बताया जाता है कि डकरा पुल के निकट स्थित इंद्रुख मौजा में पहले मछली मारने को लेकर दो पक्षों में अक्सर विवाद होता आ रहा है। इस मामले में वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अपने हाथ में कट्टा लेकर लहरा रहा है तथा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को धमका भी रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में सफियासराय ओपी पुलिस ने बताया कि डकरा हेरूदियरा निवासी सौरभ कुमार ने लिखित आवेदन दिया है, जिसमें कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरू दियारा निवासी धीरेंद्र यादव और सतीश यादव तथा जमालपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला निवासी शनिचर विंद के द्वारा कट्टा से अपने ऊपर गोली फायर करने का आरोप लगाया है। वहीं, सौरव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपित उसके जलकर में मछली मार रहे थे। जब उसे रोका तो उन लोगों ने मेरे ऊपर गोली फायर कर दिया। वहीं, सफियासराय ओपी पुलिस ने बताया कि आवदेन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed