{"_id":"65bb76b5a58b9872cf0d75f0","slug":"munger-news-dispute-between-two-parties-over-fishing-fight-broke-out-while-waving-weapons-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Munger News: मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हथियार लहराते हुए हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Munger News: मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हथियार लहराते हुए हुई मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 01 Feb 2024 04:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:17 PM IST
सार
मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हथियार लहराते हुए हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले में सफियासराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत डकरा पुल स्थित जलकर के पास मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। वहीं, एक पक्ष से कट्टा लहराते हुए एक व्यक्ति का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो 31 जनवरी की बताई जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लेकर लहराते देखा जा रहा है। बताया जाता है कि डकरा पुल के निकट स्थित इंद्रुख मौजा में पहले मछली मारने को लेकर दो पक्षों में अक्सर विवाद होता आ रहा है। इस मामले में वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अपने हाथ में कट्टा लेकर लहरा रहा है तथा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को धमका भी रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में सफियासराय ओपी पुलिस ने बताया कि डकरा हेरूदियरा निवासी सौरभ कुमार ने लिखित आवेदन दिया है, जिसमें कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हेरू दियारा निवासी धीरेंद्र यादव और सतीश यादव तथा जमालपुर थाना क्षेत्र के खलासी मोहल्ला निवासी शनिचर विंद के द्वारा कट्टा से अपने ऊपर गोली फायर करने का आरोप लगाया है। वहीं, सौरव कुमार ने बताया कि तीनों आरोपित उसके जलकर में मछली मार रहे थे। जब उसे रोका तो उन लोगों ने मेरे ऊपर गोली फायर कर दिया। वहीं, सफियासराय ओपी पुलिस ने बताया कि आवदेन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन