{"_id":"6738b331eff1cfc0980ab7df","slug":"munger-news-a-person-died-due-to-drowning-while-bathing-in-a-pond-mourning-among-family-members-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तालाब में डूबने से शख्स की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा; परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तालाब में डूबने से शख्स की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा; परिजनों में मातम
Sat, 16 Nov 2024 08:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:29 PM IST
सार
Munger News: मुंगेर में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक मुकेश कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद स्थित लाठ पोखर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालाबाद वार्ड-12 निवासी महेश चौधरी के बेटे मुकेश कुमार (42) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश कुमार शनिवार को लाठ पोखर में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय तैराकों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में उन्हें पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
उसके बाद मुकेश को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. कामिनी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर से अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही असरगंज थाना पुलिस के पीटीसी बलराम यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मुकेश मजदूरी का कार्य करते थे और अपने पीछे दो बेटे और दो शादीशुदा बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके दोनों बेटे अपनी मां के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर केवल मृतक के बुजुर्ग के माता-पिता और छोटा भाई रहते हैं। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के माता-पिता और भाई के विलाप से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब के गहरे हिस्सों को चिन्हित कर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।