{"_id":"65f95da20cb08db3a60301d6","slug":"munger-dabang-attacked-a-middle-aged-woman-with-ax-on-her-head-admitted-to-hospital-in-critical-condition-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दबंग ने अधेड़ महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दबंग ने अधेड़ महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 19 Mar 2024 03:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:10 PM IST
सार
Munger News: थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना के बारे में जानकारी पुलिस को मिली है। इस मामले में अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर में दबंग युवक ने एक 50 वर्षीय महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने महिला के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल घायल महिला का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। यह मामला जिले के लडैयाटांड़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र भिखाकिता के मुशहरी गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उचित मांझी (50) की पत्नी सखिया देवी अपने घर वालों से किसी बात को लेकर बातचीत कर रही थी। इतने में बगल के ही रहने वाले पड़ोसी बानो मांझी का बेटा भोला मांझी शराब के नशे की हालत में आया। फिर पीछे से कुल्हाड़ी से महिला के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी से कई वार हमले किए जाने से महिला के सिर, हाथ और बांह पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी भोला मांझी फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं, थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना के बारे में जानकारी पुलिस को मिली है। इस मामले में अब तक आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन