{"_id":"6ae82443b9c55bdca00652ff","slug":"microfinance-employee-dies-by-suicide-in-tarapurs-devgaon-police-investigating-munger-news-c-1-1-noi1377-4898074-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुंगेर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुंगेर में माइक्रोफाइनेंस कर्मी ने की आत्महत्या, किराये के मकान में फंदे से लटका मिला शव
Mon, 02 Nov 2026 02:49 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:49 PM IST
सार
मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के देवगांव में एलएंडटी माइक्रोफाइनेंस कर्मी 28 वर्षीय अजय कुमार का शव किराये के मकान में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहमा पंचायत के देवगांव में रविवार देर शाम एलएंडटी माइक्रोफाइनेंस कंपनी के एक कर्मी ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय कुमार, पिता कैलाश यादव, निवासी मोरकाही दुर्गापुर, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। वह तारापुर में एलएंडटी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और देवगांव में रामोतार राजहंस के मकान में किराये पर रहते थे।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मकान मालिक रामोतार राजहंस ने डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस मृतक के परिजनों के खगड़िया से पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
पढ़ें: किरेन रिजिजू पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- चोरी पकड़ी गई, इसलिए परेशान हैं
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
अजय कुमार ने आत्महत्या क्यों की, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल की जांच की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।