फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   LS Polls 2024: By Supporting PM Modi, Giriraj says Lalu Yadav family has Mughal mentality; Mallikarjun Kharge

LS Polls: पीएम का समर्थन कर गिरिराज ने लालू परिवार को घेरा, कहा- मुगल मानसिकता के हैं ये लोग; खरगे पर यह बोले

Sat, 13 Apr 2024 12:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Apr 2024 12:59 PM IST
सार

LS Polls 2024:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बीजेपी पर सनातन का समर्थन करने का आरोप लगाया जा रहा है। तो मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सनातनी हैं और सनातन का समर्थन करते रहेंगे। लेकिन वोट के लिए हम सनातनी राजनीति नहीं करते।

विज्ञापन
LS Polls 2024: By Supporting PM Modi, Giriraj says Lalu Yadav family has Mughal mentality; Mallikarjun Kharge
भाजपा नेता गिरिराज सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट के एनडीए उम्मीदवार सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो कहा वह बिल्कुल ही सत्य कहा है। आज वही लोग सनातन के विरोध में दुष्प्रचार कर रहे हैं और लोगों को चिढ़ाने का काम कर रहे हैं, जो मुगल मानसिकता के लोग हैं।

विज्ञापन

LS Polls 2024: By Supporting PM Modi, Giriraj says Lalu Yadav family has Mughal mentality; Mallikarjun Kharge
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, पिछले दिनों तेजस्वी यादव द्वारा हेलिकॉप्टर में मछली खाने का वीडियो वायरल किया गया था। इसी बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पूर्व के एक और वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोग मुगल मानसिकता के लोग हैं। आज जब नवरात्र चल रहे हैं तो वह मछली खाने का प्रचार कर रहे हैं। वहीं, उनके पिताजी एक वर्ष पूर्व जब सावन का माह था तब वैसे लोगों के घर में जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और जमानत पर बाहर हैं, उनके घर में मटन बनाकर उसका सेवन कर रहे थे। साथ ही साथ वीडियो बनाकर वायरल कर रहे थे।

वहीं, उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर कहा कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है और उसमें किसी को सम्मान नहीं दिया जाता। जब सीताराम येचुरी अध्यक्ष थे तो उनका कुर्ता फाड़कर उन्हें बाहर निकाला गया था। हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे बुद्धिमान व्यक्ति हैं और यही वजह है कि ऐसी स्थिति नहीं आ रही है। लेकिन यह बात भी स्पष्ट है कि मल्लिकार्जुन खरगे को अब कांग्रेस में सम्मान नहीं दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बीजेपी पर सनातन का समर्थन करने का आरोप लगाया जा रहा है। तो मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सनातनी हैं और सनातन का समर्थन करते रहेंगे। लेकिन वोट के लिए हम सनातनी राजनीति नहीं करते। भारत की जनता विकास चाहती है और विकासपुरुष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की बात है तो बिहार में 40 की 40 सीट पर एनडीए की जीत होगी, क्योंकि एनडीए के खिलाफ जो लोग हैं, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े हुए हैं और ऐसे लोग एनडीए को परास्त नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed