फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria: Mukhiya, who came as guest at wedding ceremony, opened fire with illegal weapon, now absconding

Bihar: शादी समारोह में अतिथि बन पहुंचे मुखिया ने अवैध हथियार से की फायरिंग, अब घर छोड़ हुआ फरार

Sat, 04 May 2024 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 May 2024 06:19 PM IST
सार

Khagaria News: पुलिस ने बताया कि मुखिया के अवैध हथियार से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। फिलहाल मुखिया अपने घर को छोड़ फरार हो गए।

विज्ञापन
Khagaria: Mukhiya, who came as guest at wedding ceremony, opened fire with illegal weapon, now absconding
अवैध हथियार से फायरिंग करते मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया में एक मुखिया को अवैध हथियार से फायरिंग करना महंगा पड़ गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। वहीं, आरोपी मुखिया घर से फरार हो गए हैं। वायरल वीडियो बीते गुरुवार का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर गोगरी एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी मुखिया की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत शिरोमणी टोला, जोरावरपुर निवासी दिवंगत चरित्र राम के बेटे सुधीर कुमार (मुखिया) के रूप में हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मुखिया घर से फरार है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने का काम करेगी।
विज्ञापन

 
बार बालाओं के नाच के बीच किया फायरिंग
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुखिया गांव में ही एक शादी समारोह में अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां पर बार बालाओं का नाच-गान हो रहा था। उक्त शादी समारोह में सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसी बीच कुर्सी पर बैठे जोरावरपुर पंचायत के मुखिया को किसी दूसरे व्यक्ति ने हाथ में अवैध राइफल दे दी और उन्होंने झट से फायरिंग कर दी। हालांकि वीडियो वायरल होते ही पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। इसके बाद से मुखिया अपने घर को छोड़ फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed