{"_id":"66362eee84b508f9490ee444","slug":"khagaria-mukhiya-who-came-as-guest-at-wedding-ceremony-opened-fire-with-illegal-weapon-now-absconding-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी समारोह में अतिथि बन पहुंचे मुखिया ने अवैध हथियार से की फायरिंग, अब घर छोड़ हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी समारोह में अतिथि बन पहुंचे मुखिया ने अवैध हथियार से की फायरिंग, अब घर छोड़ हुआ फरार
Sat, 04 May 2024 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 04 May 2024 06:19 PM IST
सार
Khagaria News: पुलिस ने बताया कि मुखिया के अवैध हथियार से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। फिलहाल मुखिया अपने घर को छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
अवैध हथियार से फायरिंग करते मुखिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के खगड़िया में एक मुखिया को अवैध हथियार से फायरिंग करना महंगा पड़ गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। वहीं, आरोपी मुखिया घर से फरार हो गए हैं। वायरल वीडियो बीते गुरुवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर गोगरी एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी मुखिया की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत शिरोमणी टोला, जोरावरपुर निवासी दिवंगत चरित्र राम के बेटे सुधीर कुमार (मुखिया) के रूप में हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मुखिया घर से फरार है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने का काम करेगी।
विज्ञापन
बार बालाओं के नाच के बीच किया फायरिंग
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुखिया गांव में ही एक शादी समारोह में अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां पर बार बालाओं का नाच-गान हो रहा था। उक्त शादी समारोह में सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसी बीच कुर्सी पर बैठे जोरावरपुर पंचायत के मुखिया को किसी दूसरे व्यक्ति ने हाथ में अवैध राइफल दे दी और उन्होंने झट से फायरिंग कर दी। हालांकि वीडियो वायरल होते ही पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। इसके बाद से मुखिया अपने घर को छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन