फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   kahalgaon road accident hyva crash two dead one injured

Bihar: भागलपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

Tue, 17 Jun 2025 05:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड में मंगलवार को मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में डब्लू साह (45) और मोनू कुमार (19) की मौत हो गई, जबकि जगत कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हुआ है।
 

विज्ञापन
kahalgaon road accident hyva crash two dead one injured
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन पर कहलगांव प्रखंड स्थित लालू कित्ता के नजदीक मंगलवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डब्लू साह (45 वर्ष) और मोनू कुमार (19 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि जगत कुमार (22 वर्ष) घायल हो गया है। मृतक और घायल युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एकचारी से बाराहाट की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


घायल जगत कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार हाइवा ने अचानक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। डब्लू साह हाइवा के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोनू और जगत घायल हो गए, जिन्हें 112 पुलिस टीम की मदद से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान मोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि मोनू के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई थीं। वहीं घायल जगत कुमार की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हाइवा को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक फरार हो गया। शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

इस हादसे ने मृतकों के परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया है। डब्लू साह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जिसे दो बेटे और एक बेटी है। वहीं मोनू कुमार चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिजन सदमे में हैं और रो रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed