{"_id":"65c374c9ad1cca302900f4c5","slug":"jamui-youth-kidnapped-minor-n-took-her-to-deoghar-then-forcibly-had-physical-relations-with-her-at-gunpoint-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नाबालिग से महीनेभर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, फिर घर के पास छोड़ भागा; बिहार से अगवा कर देवघर ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नाबालिग से महीनेभर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, फिर घर के पास छोड़ भागा; बिहार से अगवा कर देवघर ले गया था
Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
सार
Bihar Crime: एक युवक ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया। फिर हथियार के बल पर एक महीने तक दुष्कर्म किया। अब आरोपी पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ये कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित नाबालिग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई से शौच करने गई नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ एक महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। हालांकि नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रमंडी निवासी शंभू राम के बेटे सोनू राम के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोनू राम चंद्रमंडी गांव का रहने वाला है। उसने पांच जनवरी की शाम उस वक्त नाबालिग का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया जब वह शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत पर गई थी। अपहरण के बाद आरोपी नाबालिग को झारखंड के देवघर ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर रखा और एक महीने तक उससे दुष्कर्म करता रहा। वहीं, आरोपी युवक मंगलवार की रात नाबालिग को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
उसके बाद बुधवार को पीड़िता चंद्रमंडी थाने पहुंची और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने थाने में सोनू राम को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद आरोपी सोनू राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
इधर, चंद्रमंडी पुलिस पीड़िता द्वारा बताए गए ठिकाने पर छापेमारी के लिए झारखंड के देवघर पहुंची, जहां छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर चंद्रमंडी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।