फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth’s Body Found in New Tunnel, Deep Head Injuries Raise Murder Suspicion

बिहार: नई रेलवे सुरंग की नाली में मिला युवक का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान; हत्या की आशंका

Tue, 06 Oct 2026 09:22 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:22 PM IST
सार

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर जमालपुर-रतनपुर के बीच नई सुरंग की नाली में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। जीआरपी और आरपीएफ हत्या समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही हैं, जबकि पहचान नहीं हो सकी है।

 

विज्ञापन
Youth’s Body Found in New Tunnel, Deep Head Injuries Raise Murder Suspicion
पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर जमालपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे की नई सुरंग में मंगलवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सुरंग के अंदर ट्रैक के किनारे बनी नाली में संदिग्ध अवस्था में पड़ा था। युवक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

रेलवे ट्रैक की गश्त कर रहे गैंगमैन उमेश कुमार ने सबसे पहले शव को देखा। उन्होंने तत्काल जमालपुर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार को इसकी सूचना दी। स्टेशन प्रबंधक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी को लिखित मेमो भेजकर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

मेमो मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और जीआरपी थानाध्यक्ष स्वराज कुमार पुलिस बल के साथ सुरंग पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मोतिहारी के अभिषेक पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एनआईए को मिला नया इनपुट; जांच तेज

शव की स्थिति से उठ रहे सवाल
पुलिस के अनुसार, शव जिस स्थिति में सुरंग की नाली में मिला और उसके सिर पर चोट के निशान पाए गए, उससे घटना को सामान्य रेल दुर्घटना मानकर जांच नहीं की जा रही है। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को सुरंग में लाकर छिपाया गया हो। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। साथ ही सुरंग और आसपास के इलाके में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed