फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Newlywed Woman Kidnapped at Gunpoint 21 Days After Marriage

Bihar: शादी के 21 दिन बाद नवविवाहिता का बंदूक की नोक पर अपहरण, पति को पीटकर बदमाश ले गए; इलाके में सनसनी

Tue, 21 Jul 2026 08:50 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

मुंगेर में शादी के 21 दिन बाद भागलपुर के एक नवदंपती के साथ बड़ी वारदात हुई। मछली तालाब घूमकर लौट रहे दंपती की ई-रिक्शा को आठ हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया, पति और परिजनों के साथ मारपीट की तथा बंदूक की नोक पर नवविवाहिता अर्चना कुमारी को कथित रूप से अगवा कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar News Newlywed Woman Kidnapped at Gunpoint 21 Days After Marriage
मामले की जांच जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंगेर में शादी के महज 21 दिन बाद ही एक नवविवाहिता के कथित अपहरण की घटना से मुंगेर में सनसनी फैल गई। सोमवार देर रात मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग पर सफियाबाद से आगे दौलतपुर स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप के समीप तीन बाइक पर सवार आठ हथियारबंद बदमाशों ने ई-रिक्शा को घेरकर नवदंपती और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश बंदूक की नोक पर नवविवाहिता अर्चना कुमारी को जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मछली तालाब घूमने आए थे नवदंपती
मारपीट में घायल भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज निवासी आनंद कुमार ने बताया कि उनकी शादी 29 जून को मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र निवासी अर्चना कुमारी के साथ हुई थी। सोमवार को वह अपनी पत्नी, बहन, बहनोई और भांजे के साथ मुंगेर के मछली तालाब घूमने आए थे। देर रात सभी ई-रिक्शा से जमालपुर रेलवे स्टेशन लौट रहे थे।
विज्ञापन


तीन बाइक से पीछा कर रहे थे बदमाश
आनंद कुमार के अनुसार, नौलखा-सफियाबाद मार्ग पर पहुंचते ही तीन बाइक पर सवार आठ बदमाश उनका पीछा करने लगे। दौलतपुर स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही बदमाशों ने ई-रिक्शा को घेर लिया। आरोप है कि हथियार लहराते हुए बदमाशों ने आनंद कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: 27 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए थानाध्यक्ष, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप


बीच-बचाव करने पर परिजनों को भी पीटा
आनंद कुमार ने बताया कि जब उनकी बहन, बहनोई और भांजे ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद हथियार के बल पर उनकी पत्नी अर्चना कुमारी को ई-रिक्शा से जबरन उतार लिया और अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

एसपी बोले- नवविवाहिता की बरामदगी के लिए छापेमारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि जिस थाना क्षेत्र में घटना हुई है, वहां की पुलिस द्वारा नवविवाहिता की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपितों की पहचान करने के साथ-साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed