Bihar News : प्रेम-प्रसंग को लेकर कॉलेज छात्र की हत्या, सिर में लगी गोली से मौत; एफएसएल की टीम ने जुटाया सुराग
बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में कादराबाद बहियार गांव में 22 वर्षीय सचिन कुमार की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। उक्त घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद बहियार में घटी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। इस घटना में मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के वार्ड नंबर-3 के रहने वाले परमानंद पासवान उर्फ पारो पासवान के पुत्र सचिन कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है।
चल रही चर्चा के अनुसार अविवाहित सचिन की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर गांव के ही कुछ युवकों द्वारा कर दी गई है। फिलहाल घटना का कारण अस्पष्ट है। बछवाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
दलसिंहसराय कॉलेज में पढ़ता था मृतक
वह दलसिंहसराय कॉलेज में ग्रेजुएशन में पढ़ने वाला सचिन रात में घर के बगल स्थित चौपाल पर सोने गया था। मृतक के पिता परमानंद पासवान ने बताया कि सचिन बराबर चौपाल पर जाकर सोता था। बीती रात भी वह करीब 12 बजे हरिजन चौपाल पर सोने के लिए गया हुआ था। लेकिन सुबह में काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो उसके बाद सुबह काफी खोजबीन की गई, जिसमें कोई अता-पता नहीं चल सका था।
ये भी पढ़ें- Bihar Election: एनडीए में सीट बंटवारे से पहले BJP की इन 41 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय, देखें सूची
गांव के लोग जब बहियार गए तो एक मकई के खेत में सचिन की लाश देखी गई। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिलने पर बहियार गए तो खेत में सचिन की लाश पड़ी हुई थी। उसके सिर में छेद है, बदमाशों ने सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या की है। मेरा किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, पता नहीं है किसने हत्या की।