फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Crime News Sheikhpura father killed his son and threw him in river body was recovered after five days

Crime News: शेखपुरा में बाप ने सात साल के बेटे की हत्या कर नदी में फेंका, पांच दिन बाद शव बरामद

Thu, 26 Sep 2024 04:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 04:17 PM IST
सार

बिहार के शेखपुरा में एक बाप ने अपने बेटे की हत्या कर नदी में फेंक दिया। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Crime News Sheikhpura father killed his son and threw him in river body was recovered after five days
बाप और मृतक बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले में एक बाप द्वारा अपने ही सात साल के बेटे की हत्या कर नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह आरोप बच्चे की मां ने ही लगाया है, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, घटना के पांच दिन बाद शव को नदी से बरामद किया गया है। यह घटना शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मियनबीघा गांव की है। आरोपी पिता चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव का रहने वाला मृगेन्द्र कुमार है। बच्चे की मां वीणा कुमारी ने बताया कि मेरी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के तीन-चार साल बाद से हम मायके में रह रहे हैं। 20 सितंबर को मृगेंद्र कुमार ससुराल आया था तथा बड़े बेटे हरेराम को दादा-दादी के पास ले जाने की बात कहकर निकला।
विज्ञापन


21 सितंबर को मृगेन्द्र कुमार ने हरेराम को किऊल नदी में फेंक दिया। इसके बाद फोन कर कहा कि बेटा नदी में गिरकर डूब गया। इस मामले में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी पिता मृगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि, किस वजह से पिता ने पुत्र की हत्या कर नदी में फेंक दिया है, यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed