फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Youth shot in Facebook enmity, had come to Begusarai from Bengaluru to see Yagya

Bihar News: फेसबुक की दुश्मनी में युवक को मारी गोली, बेंगलुरु से यज्ञ देखने आया था बेगूसराय

Wed, 11 Jun 2025 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Jun 2025 08:35 PM IST
सार

Begusarai News: पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया से उपजा विवाद ही हमले की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है, हालांकि किसी पुराने रंजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth shot in Facebook enmity, had come to Begusarai from Bengaluru to see Yagya
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव का है, जहां देर शाम फेसबुक पर हुए विवाद को लेकर एक युवक को पहले फोन कर बुलाया गया और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। गोलीबारी की इस वारदात के पीछे सोशल मीडिया पर हुई कहासुनी को कारण बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते खूनी रंजिश का रूप ले लिया।

विज्ञापन

 
फोन पर बुलाकर की गई गोलीबारी
घायल युवक की पहचान डुमरी गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में काम करता है और कुछ दिनों के लिए गांव आया था। शाम को वह अपने घर पर ही था, तभी मचहा गांव निवासी सूरज कुमार ने उसे फोन कर मचहा चौक पर बुलाया। जैसे ही गौतम वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: मामूली विवाद में चली गोली, युवक की मौके पर ही मौत; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक गोली उसके कंधे के पास जाकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल गौतम को उठाकर बेगूसराय शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
 
फेसबुक पर गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, गोलीबारी में बदला
अस्पताल में इलाजरत गौतम ने बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर सूरज कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सूरज ने पहले उसे गालियां दीं और फिर फोन कर मिलने के बहाने बुलाया और जानलेवा हमला कर दिया। घायल गौतम ने सूरज को अपराधी किस्म का व्यक्ति बताया है और कहा कि उसके साथ बिना किसी कारण के दुश्मनी निकाली गई।

 
पुलिस कर रही जांच, हमलावरों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया से उपजा विवाद ही हमले की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है, हालांकि किसी पुराने रंजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सासाराम में प्राइवेट बसों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
 
गांव में फैली सनसनी, लोग सहमे
इस वारदात के बाद डुमरी और मचहा गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव में हो रहे यज्ञ को देखने आए युवक पर इस तरह का हमला स्थानीय लोगों को चौंका गया है। लोग कह रहे हैं कि अब तो सोशल मीडिया की कहासुनी भी जानलेवा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed