फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Young man dies in road accident, angry villagers create ruckus

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा; पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Fri, 06 Jun 2025 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 07:48 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: Young man dies in road accident, angry villagers create ruckus
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मातासी गांव के समीप शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महरत गांव निवासी बिनोद मांझी के 26 वर्षीय पुत्र पंकज मांझी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंकज मांझी अपने कार्य स्थल से छुट्टी लेकर कपड़े खरीदने के लिए सिकंदरा जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह मातासी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक जाम रहने से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद और हलसी थानाध्यक्ष राजीव रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और परिजनों को हरसंभव सहायता व न्याय का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस को निष्पक्ष जांच का मौका देने की अपील की।


पढ़ें: नवगछिया में अपहृत युवती हत्याकांड का खुलासा, शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दोषी वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंकज मांझी की असामयिक मृत्यु से परिवार व गांववाले गहरे सदमे में हैं। यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोलता है। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed