Bihar News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस; इलाके में हड़कंप
Bihar: बलिया थाना की प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बरबीघी निवासी बबलू महतो (42) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात बबलू महतो की अपनी पत्नी शोभा देवी से किसी पारिवारिक विषय को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद बबलू ने गुस्से में आकर देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मंगलवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने बबलू को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
पढ़ें: 15 नगर निकायों में प्रशासनिक भवन निर्माण का आदेश, अब सुचारू रूप से चल सकेगा दफ्तर का काम
इस संबंध में बलिया थाना की प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बबलू महतो खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।