फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Order for construction of administrative buildings in 15 municipal bodies

Bihar: 15 नगर निकायों में प्रशासनिक भवन निर्माण का आदेश, अब सुचारू रूप से चल सकेगा दफ्तर का काम

Tue, 29 Apr 2025 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 02:27 PM IST
सार

Bihar: विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद के लिए 16,000 वर्गफीट और नगर पंचायत के लिए 10,760 वर्गफीट जमीन की जरूरत होगी। नगर पंचायत के भवन लगभग 2.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे, जबकि नगर परिषद के भवन के लिए करीब 4.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Bihar:  Order for construction of administrative buildings in 15 municipal bodies
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने नवगठित नगर निकायों में दफ्तर संचालन को बेहतर बनाने के लिए 15 नगर निकायों में प्रशासनिक भवन बनाने का आदेश जारी कर दिया है। इन भवनों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कामकाज अब और सुगमता से हो सकेगा।

विज्ञापन

नगर विकास एवं आवास विभाग ने बताया कि राज्य में बने 120 नए नगर निकायों में से फिलहाल 15 स्थानों पर प्रशासनिक भवन बनाने की मंजूरी दी गई है। इनमें तीन पुराने नगर परिषद तेघड़ा, बलिया और शिवहर भी शामिल हैं, जिनके पास अब तक अपना स्थायी कार्यालय नहीं था।

विज्ञापन

किराये या अस्थायी भवनों से मिलेगी मुक्ति
विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन नगर निकायों के दफ्तर फिलहाल किसी किराये के मकान, प्रखंड कार्यालय, किसान भवन या सामुदायिक भवन में चल रहे हैं, वे जल्द से जल्द जमीन की जानकारी, नक्शा और अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर विभाग को भेजें, ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: बहू के अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुर की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश; दोनों गिरफ्तार    

इन जगहों पर बनेगा नया प्रशासनिक भवन
तीन नगर परिषदों के अलावा जिन नए नगर पंचायतों में भवन निर्माण का आदेश दिया गया है, वे हैं अकबरनगर, पावापुरी, कटोरिया, शेखोपुर सराय, परबत्ता, हसनपुरा, इटाढ़ी, काको, मुरौल, घोसी, चंडी और सरैया।

कितनी जमीन और लागत होगी जरूरी
विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद के लिए 16,000 वर्गफीट और नगर पंचायत के लिए 10,760 वर्गफीट जमीन की जरूरत होगी। नगर पंचायत के भवन लगभग 2.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे, जबकि नगर परिषद के भवन के लिए करीब 4.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि शहरी विकास को तेज़ी देने के लिए इन भवनों का निर्माण जरूरी है और जल्द ही काम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed