फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Union Minister Giriraj Singh Reaction On CAA implementation Detail News in Hindi

Politics: CAA लागू होने पर गिरिराज सिंह बोले- पता नहीं क्यों ममता दीदी, केजरीवाल और औवेसी को दर्द हो रहा

Wed, 13 Mar 2024 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

Bihar News: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल तथा असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आज सीएए लागू होने के बाद ममता बनर्जी और केजरीवाल जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar News Union Minister Giriraj Singh Reaction On CAA implementation Detail News in Hindi
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएए को लेकर एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों सीएए लागू होने के बाद इन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा कि वही लोग बताएं कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान या बांग्लादेश से आए हिंदुओं को भारत में नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान में हिंदू सुरक्षित नहीं थे और जो लौटकर आए वह जाना नहीं चाहते थे। आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन्हें नागरिकता प्रदान करने की बात कही है और जो वादा किया था उसे पूरा भी किया है।
विज्ञापन


सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति
अफगानिस्तान से जो सिख समाज के लोग लौटकर आए थे, नरेंद्र मोदी ने उनके जिंदगी के लिए सोचा है और यही वजह है कि आज नरेंद्र मोदी सबके प्रिय हैं। जहां तक ममता बनर्जी का सवाल है तो वह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। अगर वह अपने आम जनमानस के लिए सोचते तो आज बंगाल में मदूरा समाज के लोगों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता, लेकिन ऐसा नहीं है। तकरीबन 5 करोड़ की आबादी वाले इस समाज के लोगों को आज तक सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिला। जबकि ममता बनर्जी एक खास वर्ग के लोगों को ही अपना वोट बैंक समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed