{"_id":"66deb3b6210f129cc103c103","slug":"bihar-news-two-youths-died-in-a-road-accident-in-begusarai-they-were-going-to-immerse-ashes-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे
Mon, 09 Sep 2024 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:07 PM IST
सार
Begusarai News: प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु ने बताया कि मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना हीरा टोल जीरो माइल श्री कृष्णा सेतु के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को कुचल दिया। दोनों युवक मुंगेर घाट पर किसी परिजन का अस्थि विसर्जन करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान मधेपुरा के गम्हरिया थानाक्षेत्र के चिकनी खार निवासी लक्ष्मण शर्मा के बेटे पन्नालाल शर्मा और भागवत शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के रूप में की गई है। दोनों युवक की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के समय वे एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मुंगेर पुल पर मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर खून से सने शव पड़े थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष और प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, इस हादसे ने मृतकों के परिवारों में शोक की लहर फैला दी है। परिजन घटना के बाद पूरी तरह से हताश और असहाय नजर आ रहे हैं।