फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Two Trucks Collide While Trying to Save Biker, Driver and Helper Escape Unhurt in jamui munger

Bihar Accident: जमुई में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों ट्रक चालकों को आई मामूल चोटें

Wed, 25 Jun 2025 01:45 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 01:45 PM IST
सार

Jamui: जमुई जिले में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसा। गनीमत रही कि दोनों ट्रक चालकों की जान बच गई।

विज्ञापन
Bihar news: Two Trucks Collide While Trying to Save Biker, Driver and Helper Escape Unhurt in jamui munger
क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर-झाझा मुख्य राज्यमार्ग पर छतरपुर मोड़ के समीप बुधवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब झाझा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक छतरपुर मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने की कोशिश में, जमुई की ओर से आ रहे एक ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। संयोगवश खेत में उस समय कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

विज्ञापन


पढे़ं: मधुबनी जिला कोर्ट में वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, भूमि विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई में आया था

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में दोनों ट्रक चालकों और एक उप-चालक को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल ट्रकों को हटाने और यातायात सामान्य करने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed