फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: two pregnant women death administration action dr shalini clinic sealed in jamui news

बिहार: जमुई में दो प्रसूताओं की मौत के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, डॉ. शालिनी के क्लीनिक के छह कमरे सील

Mon, 05 Oct 2026 02:14 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

सदर अस्पताल में एक ही रात दो प्रसूताओं की मौत और ड्यूटी से महिला चिकित्सक के गायब रहने के मामले के बाद प्रशासन ने रविवार रात खैरा मोड़ स्थित डॉ. शालिनी के क्लिनिक-सह-आवास पर छापेमारी की। जांच में क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2021 से फेल मिला। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने क्लीनिक के छह कमरों को सील कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: two pregnant women death administration action dr shalini clinic sealed in jamui news
डॉ. शालिनी के क्लीनिक-सह-आवास पर छापेमारी।

विस्तार

जमुई सदर अस्पताल में एक ही रात दो प्रसूताओं की मौत और ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सक के कथित तौर पर मौजूद नहीं रहने के मामले ने जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार देर शाम एसडीओ सौरव कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के खैरा मोड़ स्थित डॉ. शालिनी के क्लीनिक-सह-आवास पर छापेमारी की।

विज्ञापन


करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने क्लिनिक के दस्तावेज, कमरों और वहां संचालित गतिविधियों की जांच की। जांच के बाद प्रशासन ने क्लिनिक के छह कमरों को सील कर दिया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जमुई सदर बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने क्लिनिक के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद मरीजों तथा अन्य लोगों से भी जानकारी ली।

विज्ञापन

2021 से फेल मिला क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन
एसडीओ सौरव कुमार के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली थी कि खैरा मोड़ के समीप 'मातृत्व सेवा सदन’ नाम से निजी क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। सूचना में क्लीनिक के वैध रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल उठाए गए थे। साथ ही, वहां ओटी और पैथोलॉजी लैब संचालित होने की भी जानकारी प्रशासन को मिली थी। सूचना के बाद प्रशासन ने सिविल सर्जन से क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की। जांच में क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2021 से ही फेल पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल छह कमरों को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसूताओं की मौत के बाद शुरू हुई जांच
दरअसल, शनिवार और रविवार को सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान दो प्रसूताओं की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृत महिलाओं के परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही और ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया था। मामला गंभीर होने के बाद डीएम ने जांच के निर्देश दिए।



ये भी पढ़ें- बिहार में चुनाव है : नीतीश कुमार ने अनंत सिंह पर 'काबू' पा लिया? आज JDU के नीरज के नामांकन से पहले दांव

इसी जांच के क्रम में रविवार रात प्रशासनिक टीम डॉ. शालिनी के निजी क्लिनिक पहुंची। अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद सदर अस्पताल में हुई दोनों प्रसूताओं की मौत, चिकित्सक की ड्यूटी से अनुपस्थिति और निजी क्लिनिक के संचालन के बीच जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जमुई शहर के मातृत्व सेवा सदन क्लिनिक को सील करते अधिकारी

कार्रवाई के दौरान की तस्वीर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed