फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Terror of mad dog in Begusarai court, eight people including lawyer and court employee injured

Bihar News: बेगूसराय कोर्ट में पागल कुत्ते का आतंक, वकील और कोर्ट कर्मी समेत आठ लोग घायल; परिसर में अफरातफरी

Fri, 16 May 2025 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 06:14 PM IST
सार

Begusarai News: स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि यह पागल कुत्ता कई दिनों से परिसर में घूम रहा था और पहले भी उस पर नजर पड़ी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। अधिवक्ता अभिमन्यु ने जानकारी दी कि अब तक आठ लोग इस हमले में घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Terror of mad dog in Begusarai court, eight people including lawyer and court employee injured
बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में पागल कुत्ते का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में शुक्रवार को बेगूसराय जिला व्यवहार न्यायालय परिसर उस समय दहशत और अफरातफरी का केंद्र बन गया, जब एक पागल कुत्ते ने वकीलों, कोर्ट कर्मियों और पक्षकारों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें अधिवक्ता, रेलवे कोर्ट के कर्मचारी और अन्य न्यायालय कर्मी शामिल हैं। घटना के बाद लोगों ने पागल कुत्ते को घेरकर मार डाला, तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो सकी।

विज्ञापन

 
कुत्ते के हमले से कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात उस समय हुई जब एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और कोर्ट कर्मी पुलिस को बुलाने के लिए बाहर निकले। तभी परिसर में मौजूद एक पागल कुत्ता अचानक उन पर टूट पड़ा और उन्हें काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बताया गया है कि हमले में कोर्ट कर्मी का पैंट भी फट गया और वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद कुत्ते ने अंधाधुंध हमला करते हुए कई अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: राज्यसभा सांसद रामजी गौतम बोले- बिना बसपा के किसी की सरकार नहीं बन पाएगी, सत्ता की चाबी...
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलवे कोर्ट का कर्मी भी बना निशाना
बरौनी रेल कोर्ट के कर्मचारी सौरभ कुमार भी कुत्ते का शिकार बने। सौरभ कुमार के पैर पर गंभीर रूप से काटा गया, जिससे उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। इस हमले से वह बुरी तरह सहम गए और परिसर में मौजूद अन्य कर्मियों और अधिवक्ताओं में भी डर का माहौल फैल गया।
 

Bihar News: Terror of mad dog in Begusarai court, eight people including lawyer and court employee injured
बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में पागल कुत्ते का आतंक - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि यह पागल कुत्ता कई दिनों से परिसर में घूम रहा था और पहले भी उस पर नजर पड़ी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। अधिवक्ता अभिमन्यु ने जानकारी दी कि अब तक आठ लोग इस हमले में घायल हो चुके हैं। घायलों में वकील, पक्षकार और कोर्ट कर्मचारी शामिल हैं।
 
वकील संघ पर लापरवाही का आरोप
इस अप्रत्याशित घटना के बाद कई वाट्सएप ग्रुप और स्थानीय मंचों पर जिला वकील संघ के पदाधिकारियों की चुप्पी और निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोर्ट परिसर में पागल कुत्ते के कई दिनों से सक्रिय रहने की जानकारी होते हुए भी संघ की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि जैसे ही पागल कुत्ते के मारे जाने की खबर फैली, लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- RJD National President Election: राजद सदस्यता लक्ष्य से सात लाख अधिक, संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया 17 मई से शुरू
 
दो साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना
गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब बेगूसराय में कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। करीब दो साल पहले बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एक आदमखोर कुत्ते ने दस से ज्यादा लोगों को नोच-नोच कर मार डाला था, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। अब कोर्ट परिसर में हुई यह ताजा घटना फिर से जिलेवासियों को सहमा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed