फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD National President Election: RJD membership seven lakh more than target, organizational election dates

RJD National President Election: राजद सदस्यता लक्ष्य से सात लाख अधिक, संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया 17 मई से शुरू

Fri, 16 May 2025 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 05:05 PM IST
सार

RJD National President Election: राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि सदस्यता अभियान में सबसे अधिक भागीदारी युवाओं की रही है। इस बार के सदस्यता अभियान में सात लाख से ज्यादा ऐसे युवा जुड़ें हैं जो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।

विज्ञापन
RJD National President Election: RJD membership seven lakh more than target, organizational election dates
राजद संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन सत्र 2025-2028 के लिए पार्टी सदस्यता अभियान का अंतिम प्रकाशन कर एक बार फिर अपने सांगठनिक आधार को मजबूत करने का संकेत दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे ने शुक्रवार को अंतिम सदस्य सूची जारी कर बताया कि इस बार कुल सदस्यता संख्या एक करोड़ छह लाख सत्तानबे हजार (1,06,97,000) तक पहुंच चुकी है, जो पूर्व निर्धारित लक्ष्य से लगभग सात लाख अधिक है।

विज्ञापन

 
यह घोषणा पार्टी के पटना कार्यालय में हुई, जिसमें डॉ. पूर्वे के साथ राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान मौजूद रहे। इसी के साथ राजद के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया भी विधिवत प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने कर दी इस विभाग की समीक्षा, कहा- हर हाल में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हर बूथ पर सक्रिय सदस्य, युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी
चित्तरंजन गगन ने बताया कि सदस्यता अभियान में सबसे अधिक भागीदारी युवाओं की रही है। इस बार के सदस्यता अभियान में सात लाख से ज्यादा ऐसे युवा जुड़ें हैं जो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा, 77 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य राजद से जुड़े हैं, जो सभी वर्गों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
बिहार और झारखंड में हुआ जबरदस्त विस्तार
बिहार में पहले से बने सदस्यों के नवीनीकरण और नए सदस्यों को मिलाकर कुल संख्या 98 लाख 64 हजार 203 हो चुकी है। वहीं, झारखंड और अन्य प्रदेशों में यह आंकड़ा 8 लाख 32 हजार 806 रहा। इससे स्पष्ट है कि राजद का जनाधार राज्य की सीमाओं से परे भी मजबूती से विस्तृत हो रहा है।


 
पांच जुलाई को चुना जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजद के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और संविधानसम्मत तरीके से संपन्न कराने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। 17 मई को सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक जिला पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें उन्हें प्रमाणित सदस्य सूची सौंपी जाएगी।


चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, 29 मई तक प्राथमिक इकाई, पंचायत और प्रखंड इकाइयों के सदस्य चुने जाएंगे। 31 मई से दो जून तक प्रखंड इकाइयों से जिला परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। पांच जून से 11 जून तक जिला इकाइयों और राज्य परिषद के सदस्य चुने जाएंगे। 13 जून को राज्य परिषद की अंतिम सूची प्रकाशित होगी और राज्य इकाई के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होगी। 21 जून को प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव संपन्न होगा। 24 जून को राष्ट्रीय परिषद की सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। पांच जुलाई को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को कंटेनर ने रौंदा, मौके पर मौत; पिता की भी सड़क हादसे में गई थी जान
 
एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य हुआ पूरा
यह उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर 2024 को सदस्यता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दिल्ली में और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में करते हुए एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। आज उस लक्ष्य को पार कर पार्टी ने सांगठनिक रूप से खुद को और भी सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। चित्तरंजन गगन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी स्तरों पर लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन किया जाएगा और संगठन के भीतर सभी इकाइयों के लिए एक समान अवसर सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed