फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Teacher in Begusarai called Hanuman Ji a Muslim, uproar over controversial statement

Bihar News: बेगूसराय में शिक्षक ने हनुमान जी को बताया मुसलमान, विवादित बयान पर मचा बवाल; सांसद गिरिराज भड़के

Wed, 09 Oct 2024 04:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

Begusarai News: शिक्षक के बयान को लेकर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने मामले में बिहार सरकार और जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News: Teacher in Begusarai called Hanuman Ji a Muslim, uproar over controversial statement
स्थानीय लोगों और बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले के बछवारा प्रखंड स्थित कद्राबाद हरिपुर मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने हनुमान जी और भगवान राम को लेकर विवादित बयान दे दिया। इसे लेकर इलाके में भारी हंगामा मच गया है। दरअसल, शिक्षक जियाउद्दीन ने सातवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाते हुए कहा कि हनुमान जी मुसलमान थे और भगवान राम ने उन्हें नमाज पढ़ने की शिक्षा दी थी। इस विवादास्पद बयान के बाद छात्रों ने यह बात अपने अभिभावकों को बताई, जिससे पूरे इलाके में नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन

 
शिक्षक द्वारा दिए गए बयान पर हंगामा
जानकारी के अनुसार, घटना कद्राबाद हरिपुर मध्य विद्यालय की है, जहां शिक्षक जियाउद्दीन ने अपने पाठ के दौरान कहा कि हनुमान जी जाति के मुसलमान थे और वे शुरू से ही नमाज पढ़ते थे। यह भी कहा गया कि भगवान राम ने हनुमान जी को नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित किया था। यह सुनते ही छात्रों ने इस बात को अपने अभिभावकों के साथ साझा किया। अभिभावक इस बयान से आक्रोशित हो गए और विद्यालय में जाकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर विद्यालय प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी शिक्षक ने मांगी माफी
इस विवाद को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने भी अपनी नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य ने बताया कि जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक जियाउद्दीन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। हालांकि, स्थानीय लोग और अभिभावक शिक्षक की माफी से संतुष्ट नहीं हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Bihar News: Teacher in Begusarai called Hanuman Ji a Muslim, uproar over controversial statement
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

सांसद गिरिराज सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति
इस घटना के बाद बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि हनुमान जी हिंदू धर्म के महान भक्त हैं। इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि समाज में धार्मिक सौहार्द बना रहे और इस प्रकार की भड़काऊ बातें फैलाने वाले लोगों पर रोक लगाई जा सके।
 
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक द्वारा हनुमान जी और भगवान राम के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। उनका आरोप है कि इस प्रकार की बातें समाज में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा दे सकती हैं। कई ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से बच्चों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे धार्मिक सौहार्द को खतरा हो सकता है।
 
प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यह मामला सिर्फ माफी से नहीं सुलझ सकता, बल्कि इसमें कानूनी कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक या व्यक्ति इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed