फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Suspicious death of an undertrial prisoner lodged with his girlfriend in Begusarai jail

Bihar News बेगूसराय जेल में प्रेमिका के साथ बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत, इस मामले में था बंद

Thu, 09 Oct 2025 06:10 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 06:10 PM IST
सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि कैदी की गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस घटना की चर्चा जिले में जोर शोर से चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of an undertrial prisoner lodged with his girlfriend in Begusarai jail
संदिग्ध अवस्था में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय मंडल कारा में बंद एक कैदी की गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित चक बिदुलिया गांव निवासी योगेंद्र साह का पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद जेल प्रशासन द्वारा मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। 

विज्ञापन


माशूका के साथ 2023 से जेल में था बंद
बताया जा रहा है कि दिलखुश हत्या के आरोप में 2023 से जेल में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार 2022 में समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर तेघड़ा स्टेशन के नजदीक दलसिंहसराय निवासी राजीव कुमार उर्फ कुंदन की ट्रेन से गिरकर मौत हुई थी। मौत उस समय हुई थी जब राजीव अपनी पत्नी स्वीटी के साथ ससुराल भागलपुर जिले के थाना बिहपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: आरसीपी की बेटी लता को जनसुराज ने दिया टिकट, सुप्रीम कोर्ट में लीगल एडवाइजर हैं PK की प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव के परिजनों ने आरोप लगाया था कि स्वीटी ने अपने गांव के भांजे चक बिदुलिया गांव के रहने वाले दिलखुश कुमार से प्यार करती थी। इसी प्रेम प्रसंग के कारण उसने अपने प्रेमी दिलखुश के सहयोग से पति राजीव कुमार को ट्रेन से धक्का देकर मरवा दिया था। इस मामले में स्वीटी एवं दिलखुश दोनों 2023 से बेगूसराय मंडल कारा में बंद थे। फरवरी में स्वीटी जमानत पर बाहर निकली और दिलखुश जेल में ही था।

अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
बताया जा रहा है कि गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस घटना की चर्चा जिले में जोर शोर से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed