{"_id":"660d1f9f55a4ef5556080e95","slug":"bihar-news-sub-inspector-and-home-guard-jawan-were-beaten-with-sticks-by-bullies-in-begusarai-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सब-इंस्पेक्टर और होमगार्ड जवान को दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा; बचाने आए लोग भी बेगूसराय में पिटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सब-इंस्पेक्टर और होमगार्ड जवान को दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा; बचाने आए लोग भी बेगूसराय में पिटाए
Wed, 03 Apr 2024 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:51 PM IST
सार
Begusarai News: घायल सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हम अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान दबंग पड़ोसी मोटरसाइकिल से आया और धमकी दी कि आप केस वापस ले लीजिए नहीं तो गोली मार देंगे। मैंने इसका विरोध किया तो उससे नाराज होकर दबंग पड़ोसी ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। जहां दबंगों ने बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) 8 के सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड जवान को दबंगों ने लाठी-डंडे और पिस्तौल की बट से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, पिटाई देख दोनों को बचाने आए घर वालों को भी दबंगों ने जमकर पीटा। इस पिटाई में बीएमपी 8 के सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड जवान समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसके मुताबिक दबंगों के द्वारा लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीएमपी 8 के एसआई और होमगार्ड जवान को पीटे जाने का मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी लभरचक वार्ड नंबर 6 का है। वहीं, घायल चारों लोग एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान रामदीरी लभरचक वार्ड नंबर 6 के निवासी बीएमपी 8 के सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह, होमगार्ड के जवान अशोक सिंह और भाई बालेंद्र सिंह प्रसाद तथा मां राज कुमारी देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घायल सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि हम अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। उसी दौरान दबंग पड़ोसी मोटरसाइकिल से आया और धमकी दी कि आप केस वापस ले लीजिए नहीं तो गोली मार देंगे। मैंने इसका विरोध किया तो उससे नाराज होकर दबंग पड़ोसी ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। उसके पास हथियार भी था। उस हथियार से भी उन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
बलराम सिंह ने बताया कि जब घर के लोग बचाने आए तो दबंगों ने उन लोगों के साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जमीन विवाद को लेकर दबंग पड़ोसी पर केस दर्ज किया था, जिससे वह लोग खफा हो गए। उसके बाद से वह लगातार केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। कई बार कहा कि अगर केस वापस नहीं लोगे तो जान से मार देंगे। उन्होंने बताया कि आज घर पर चढ़कर जबरन केस वापस लेने की धमकी दी गई। ऐसा न करने पर गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही थी। तभी मैंने इसका विरोध किया तो नाराज होकर उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
वहीं, पीड़ित अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में आरोपियों के द्वारा उनसे रंगदारी की मांग भी की गई थी। एक बार 50 हजार रुपये रंगदारी की वसूली भी की जा चुकी है। अब आरोपियों के द्वारा हम पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर हथियार के साथ उन लोगों को लगातार धमकी भी दी जा रही है।
फिलहाल पीड़ित परिवार ने मटिहानी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने अब आरोपियों के खिलाफ थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।