फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Stamp vendor dies under suspicious circumstances in Begusarai

Bihar: बेगूसराय में स्टांप वेंडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में सनसनी; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

Thu, 01 Aug 2024 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Aug 2024 05:07 PM IST
सार

Bihar: बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में एक कोर्ट के स्टांप वेंडर की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News Stamp vendor dies under suspicious circumstances in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थिति में एक कोर्ट के स्टांप वेंडर की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर पोखरिया के रहने वाले निरंजन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप की है। बताया जा रहा है कि निरंजन कुमार प्रत्येक दिन की भांति आज अपने काम पर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद परिजनों से उनकी बातचीत नहीं हो सकी। रिश्ते में लगने वाले उनके एक नजदीकी रिश्तेदार ने बताया कि तकरीबन 12:00 बजे के आसपास उन्हें सूचना मिली की निरंजन कुमार को किसी ने जहर दे दिया है और जब इसकी पुष्टि की गई तब पता चला कि निरंजन कुमार का शव रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप पड़ा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निरंजन कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे थे और फिर वह घने जंगल की और कैसे गए यह किसी को पता नहीं चल सका है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने दुश्मनी की वजह से उन्हें जहर खिला दिया, जिससे उनकी मौत हुई। फिलहाल मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम सहित पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है। लेकिन दिनदहाड़े ऐसी घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोग सहित पुलिस भी सकते में है। पुलिस हत्या सहित हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed